फैज़ाने सैय्यदना अमीरे मुआविया05
🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴
*🥀 फैज़ाने सैय्यदना अमीरे मुआविया 🥀*
*🏮 पोस्ट 05*
بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ
اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ
*_सूरत व सीरते मुबारका_*
हज़रते सय्यिदुना अमीरे मुआविया رَضِیَ اللّٰهُ تَعَالٰی عَنْهُ दराज़ कामत थे । आप رَضِیَ اللّٰهُ تَعَالٰی عَنْهُ का रंग सफ़ेद व खूब सूरत और शख्सिय्यत रो'बदार थी । सर और दाढ़ी मुबारक में मेहंदी लगाया करते थे जिस के रंग के सबब आप رَضِیَ اللّٰهُ تَعَالٰی عَنْهُ की दाढ़ी सोने की तरह मा'लूम होती थी ।
आप رَضِیَ اللّٰهُ تَعَالٰی عَنْهُ हलीम व बुर्दबार ,बा वकार ,मालदार और लोगों में सरदार थे ,करम फ़रमाने वाले और बहर सूरत इन्साफ़ काइम करने वाले थे।
हज़रते सय्यिदुना अबुल हसन अली बिन.मुहम्मद जज़री رَحْمَةُاللّٰهِ تَعَالٰی عَلَیْه फ़रमाते हैं : हज़रते सय्यिदुना अमीरे मुआविया رَضِیَ اللّٰهُ تَعَالٰی عَنْهُ बहुत खूब सूरत गोरे रंग वाले थे।
चुनान्चे ,अमीरुल मोमिनीन हज़रते उमर फारूके आ'ज़म رَضِیَ اللّٰهُ تَعَالٰی عَنْهُ फ़रमाया करते थे : _"मुआविया رَضِیَ اللّٰهُ تَعَالٰی عَنْهُ अरब के किस्रा ) हैं।"_
नीज़ हज़रते सय्यिदुना अमीरे मुआविया رَضِیَ اللّٰهُ تَعَالٰی عَنْهُ अक्सर सियाह इमामा बांधते थे।
हज़रते सय्यदुना हुसैन बिन मुहम्मद दियार बकरी عَلَیْهِ رَحمَةُاللّٰهِ الْقَوِی फ़रमाते हैं : हज़रते सय्यदुना رَضِیَ اللّٰهُ تَعَالٰی عَنْهُयअमीरे मुआविया बादशाह थे ,रो'ब व दबदबा वाले ,दूर अन्देश ,बहादुर ,सखी ,बुर्दबार और सरदार थे ,गोया आप رَضِیَ اللّٰهُ تَعَالٰی عَنْهُ पैदा ही बादशाहत के लिये हुवे थे ।
*सब्ज़ लिबास भी जेबे तन फ़रमाते*
हज़रते इस्हाक़ बिन अब्दुल्लाह رَحْمَةُاللّٰهِ تَعَالٰی عَلَیْه फ़रमाते हैं : हज़रते सय्यिदुना अमीरे मुआविया رَضِیَ اللّٰهُ تَعَالٰی عَنْهُ ने हमें खुतबा दिया तो आप رَضِیَ اللّٰهُ تَعَالٰی عَنْهُ ने सब्ज़ चादर ओढ़ रखी थी।
*_📚 फैज़ाने अमीरे मुआविया-26_*
👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*
https://chat.whatsapp.com/CoTrYIar9XdB3OW6o2jeiX
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें