फैज़ाने सैय्यदना अमीरे मुआविया 02

🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴



 *🥀 फैज़ाने सैय्यदना अमीरे मुआविया 🥀* 



*🏮 पोस्ट 02*
بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ
اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ 
*_इस्मे गिरामी और लकब व कुन्यत_* 
आप رَضِیَ اللّٰهُ تَعَالٰی عَنْهُ का नामे नामी इस्मे गिरामी मुआविया है । कई सहाबए किराम عَلَیْھِمُ الرِِّضْوَان का नाम मुआविया था 
जैसा कि शारेहे बुखारी हज़रते अल्लामा बदरुद्दीन महमूद बिन अहमद ऐनी हनफ़ी عَلَیْهِ رَحمَةُاللّٰهِ الْقَوِی फ़रमाते हैं : मुआविया नाम के 20 से जाइद सहाबए किराम عَلَیْهِ رَحمَةُاللّٰهِ الْقَوِی हैं।
जब मुतलकन मुआविया बोला जाए तो इस से मुराद हज़रते अमीरे मुआविया इब्ने अबू सुफ्यान رَضِیَ اللّٰهُ تَعَالٰی عَنْھُمَا होते हैं ।
*_📚 मिरआतुल मनाजीह,6/114_*

आप رَضِیَ اللّٰهُ تَعَالٰی عَنْهُ की कुन्यत *"अबू अब्दुर्रहमान"* है ,लकब *"نَاصِرٗلِدینِ اللّٰه"*
 ( या'नी अल्लाह के दीन के मददगार ) है और *"نَاصِرٗلِحَقِِّ اللّٰه"* ( या'नी अल्लाह के हक़ के मददगार ) भी आप رَضِیَ اللّٰهُ تَعَالٰی عَنْهُ का लकब है और येही ज़ियादा मशहूर है ।
*_विलादत_* 
शारेहे बुख़ारी हज़रते अल्लामा अबुल फज्ल अहमद बिन अली इब्ने हजर अस्कलानी शाफेई عَلَیْهِ رَحمَةُاللّٰهِ الْقَوِی फ़रमाते हैं : हज़रते अमीरे मुआविया رَضِیَ اللّٰهُ تَعَالٰی عَنْهُ की विलादत बिअसते मुबारका से पांच साल कब्ल ( तकरीबन 604 ईसवी ) में हुई और येही कौल ज़ियादा मशहूर है । 
*सिलसिलए नसब* 
हज़रते सय्यिदुना अमीरे मुआविया رَضِیَ اللّٰهُ تَعَالٰی عَنْهُ का सिलसिलए नसब *“अब्दे मनाफ़"* पर नबिय्ये करीम ﷺ के सिलसिलए नसब से जा मिलता है । हुजूरे अकरम ﷺ का नसबे मुबारक मुलाहज़ा फ़रमाएं : _“मुहम्मद बिन अब्दुल्लाह बिन अब्दुल मुत्तलिब बिन हाशिम बिन अब्दे मनाफ़"_
      हज़रते सय्यिदुना अमीरे मुआविया رَضِیَ اللّٰهُ تَعَالٰی عَنْهُ का सिलसिलए नसब इस तरह है : _मुआविया बिन अबू सुफ्यान सख्र बिन हर्ब बिन उमय्या बिन अब्दे शम्स बिन अब्दे मनाफ़।"_
   इसी तरह आप رَضِیَ اللّٰهُ تَعَالٰی عَنْهُ की वालिदए मोहतरमा का नसब भी *"अब्दे मनाफ़*" पर नबिय्ये करीम ﷺ से मिल जाता है ,मुआविया बिन हिन्द बिन्ते उत्बा बिन रबीआ बिन अब्दे शम्स बिन अब्दे मनाफ़।"
इसी लिये हज़रते सय्यिदुना अमीरे मुआविया رَضِیَ اللّٰهُ تَعَالٰی عَنْهُ नसबी ए'तिबार से हुजूरे अकरम ﷺ के रिश्तेदारों में से हैं।

*📚 फैज़ाने अमीरे मुआविया-17*



👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*
https://chat.whatsapp.com/CoTrYIar9XdB3OW6o2jeiX

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शाने सैय्यदीना अमीर ए मुआवीया व अकीदा ए अहले सुन्नत

फैज़ाने सैय्यदना अमीरे मुआविया05