फैज़ाने सैय्यदना अमीरे मुआविया 04
🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴
*🥀 फैज़ाने सैय्यदना अमीरे मुआविया 🥀*
*🏮 पोस्ट 04*
بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ
اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ
*_लखले जिगर बारगाहे रिसालत में_*
एक मौक़अ पर हज़रते सय्यिदुना अबू सुफ़्यान رَضِیَ اللّٰهُ تَعَالٰی عَنْهُ ने बारगाहे रिसालत में अर्ज की : या रसूलल्लाह ! मेरी तीन बातें कबूल फ़रमाइये :-
*(1)* _उम्मे हबीबा बिन्ते अबी सुप्यान अरब में सब से हसीनो जमील हैं मैं उन का निकाह आप ﷺ से करता हूं_
*(2)* _मुआविया को अपना कातिब बना लीजिये_
*(3)* _मुझे लश्कर का अमीर मुकर्रर फ़रमा दीजिये ताकि मैं कुफ्फार से ऐसे ही लडूं जैसे मुसलमानों से लड़ता था।"_
नबिय्ये करीम ﷺ ने हर सुवाल पर अपनी रिजामन्दी का इज़हार फ़रमाया ।
हज़रते सय्यिदुना अबू जुमैल رَحْمَةُاللّٰهِ تَعَالٰی عَلَیْه फ़रमाते हैं :- अगर हज़रते सय्यिदुना अबू सुफ्यान رَضِیَ اللّٰهُ تَعَالٰی عَنْهُ से सुवाल न करते तो आप ﷺ अता न फ़रमाते इस लिये कि आप ﷺ की आदते मुबारका थी कि आप ﷺ किसी साइल का सुवाल रद नहीं फ़रमाते थे ।
*_👉🏻जरूरी वजाहत_*
नबिय्ये करीम ﷺ ने हज़रते सय्यिदतुना उम्मे हबीबा رَضِیَ اللّٰهُ تَعَالٰی عَنْھَا से छे या सात हिजरी में निकाह फ़रमाया था और उस वक्त हज़रते सय्यिदुना अबू सुफ्यान رَضِیَ اللّٰهُ تَعَالٰی عَنْهُ इस्लाम नहीं लाए थे लेकिन बारगाहे रिसालत में दोबारा इल्तिजा करना नए निकाह के लिये न था बल्कि निकाह की तजदीद के लिये था ।
नबिय्ये रहमत ,शफ़ीए उम्मत ﷺ की अता की क्या बात है ,बारगाहे रिसालत का सुवाली खाली हाथ नहीं जाता बल्कि अपने मन की मुराद पाता है ,आप ﷺ की मुबारक ज़बान पर साइल के सुवाल के जवाब में *"न"* जारी नहीं हुवा ,इस बात को बयान करने के लिये शारेहे बुख़ारी इमाम इब्ने हजर अस्कलानी और इमाम शिहाबुद्दीन अहमद कस्तुलानी رَحْمَةُاللّٰهِ تَعَالٰی عَلَیْھِمَا ने फ़र्ज़दक़ का येह शे'र नक्ल फ़रमाया है :-
*"مَاقَالَ لَاقَطُّ إِلَّافِی تَشَھُّدِه,لَوْلَاالتَّشَھُّدُ کانتْ لَاءُهٗ نَعَمُ"*
या'नी आप ﷺ ने कलिमा *"ला"* तशह्हुद में ही फ़रमाया अगर तशह्हुद न होता तो सरकार ﷺ का “ला ( या'नी नहीं )" भी "नअम ( या'नी हां )" होता ।
आ'ला हज़रत अज़ीमुल बरकत رَحْمَةُاللّٰهِ تَعَالٰی عَلَیْه फ़रमाते हैं :-
*_वाह क्या जूदो करम है शहे बतहा तेरा_*
*_नहीं सुनता ही नहीं मांगने वाला तेरा_*
*_📚 फैज़ाने अमीरे मुआविया-21_*
👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*
https://chat.whatsapp.com/CoTrYIar9XdB3OW6o2jeiX
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें