फैज़ाने सैय्यदना अमीरे मुआविया06
🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴
*🥀 फैज़ाने सैय्यदना अमीरे मुआविया 🥀*
*🏮 पोस्ट 06*
بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ
اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ
*_बचपन_*
जिन लोगों ने अपने कारनामों के सबब दुन्या में नाम कमाया उन की उस कामयाबी के पीछे वालिदैन की अच्छी तरबिय्यत और बुराइयों से पाक सोहबत का बड़ा किरदार होता है ।
हज़रते सय्यदुना अमीरे मुआविया रदियल्लाहु तआला अन्हु के वालिदे मोहतरम सहाबिये रसूल हज़रते सय्यिदुना अबू सुफ़्यान रदियल्लाहु तआला अन्हु जिन का नाम सख्ख और कुन्यत अबू हुन्ज़ला भी है ।
जमानए जाहिलिय्यत में सरदारे मक्का थे ,जो शुजाअत व बहादुरी और सियासत व हुक्मरानी के इलावा अपनी ज़ाती खुसूसिय्यात के सबब अरब के मुमताज़ लोगों में जाने जाते थे ,आप रदियल्लाहु तआला अन्हु की सोहबत और तरबिय्यत ने सय्यिदुना अमीरे मुआविया रदियल्लाहु तआला अन्हु पर अपना खूब रंग जमाया ,जिस की बदौलत अमीरे मुआविया रदियल्लाहु तआला अन्हु भी अज़मत के पैकर बन गए ,मजीद पढ़ने लिखने के शौक़ और उस की तक्मील के सबब आप रदियल्लाहु तआला अन्हु की शख्सिय्यत और मुमताज़ व नुमायां हो गई।
*_बचपन से ही अजमतों का जुहूर_*
हज़रते सय्यिदुना अबू हुरैरा रदियल्लाहु तआला अन्हु फ़रमाते हैं :- मैं ने हिन्द बिन्ते उत्बा को मक्कए मुकर्रमा में देखा ,उन का चेहरा गोया चांद का टुकड़ा था और उन के पास एक बच्चा खेल रहा था ,एक ( दूर अन्देश ) शख्स वहां से गुज़रा तो वोह बच्चे के बारे में पेशगोई करते हुवे कहने लगा : _"अगर येह बच्चा ज़िन्दा रहा तो अपनी क़ौम का सरदार बनेगा ।"_ येह सुन कर हज़रते हिन्द रदियल्लाहु तआला अन्हा ने फ़रमाया : _"अगर येह सारे अरब का सरदार न बने तो अल्लाह तआला इसे मौत दे ।"_ वोह बच्चे हज़रते सय्यिदुना मुआविया बिन अबू सुफ़्यान रदियल्लाहु तआला अन्हुमा थे ।
_हज़रते सय्यिदुना सालेह बिन कैसान रहमतुल्लाहि तआला अलेही रिवायत फ़रमाते हैं :-_ अरब के बा'ज़ साहिबे बसीरत लोगों ने सय्यिदुना अमीरे मुआविया रदियल्लाहु तआला अन्हु को बचपन में देखा तो उन में से एक ने कहा : _मेरा ख़याल है कि अन करीब येह बच्चा अपनी क़ौम का सरदार बनेगा।_
जब येह बात उन की वालिदा हज़रते हिन्द रदियल्लाहु तआला अन्हा ने सुनी तो फ़रमाने लगी : _“मैं इस को रोऊं अगर येह सिर्फ अपनी कौम का सरदार बने।"_
इसी तरह एक रोज़ जब कि सय्यिदुना अमीरे मुआविया रदियल्लाहु तआला अन्हु छोटे बच्चे थे हज़रते सय्यिदुना अबू सुफ्यान रदियल्लाहु तआला अन्हु की नज़र आप पर पड़ी तो फ़रमाया : _"बेशक मेरा येह बड़े सर वाला बेटा अपनी कौम का सरदार बनने के लाइक है ,हज़रते हिन्द रदियल्लाहु तआला अन्हा ने येह सुन कर फ़रमाया : “सिर्फ अपनी क़ौम का सरदार ! ( इतनी खूबियों के बा वुजूद ) अगर येह सारे अरब का सरदार न बने तो सत्यानास हो ।"_
*_📚 फैज़ाने अमीरे मुआविया-28_*
👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*
https://chat.whatsapp.com/CoTrYIar9XdB3OW6o2jeiX
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें